Uncategorizedधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सूर्य मंदिर में विराजित प्रतिमा के समक्ष नन्हें बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

सिवनी यशो:- नवरात्रि पर्व पर प्राचीन सूर्य मंदिर में प्रथम वर्ष माता दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गयी है और यहाँ सुबह से लेकर देर रात्रि तक भक्तिमय वातावरण बना हुआ है । मातारानी की सेवा में क्षेत्रीयजन उत्साह के साथ जुटे हुये है । आदिशक्ति के दरबार में दिन भर धार्मिक आयोजन किये जा रहे है । सूर्य मंदिर प्रांगण में विराजित प्रतिमा के समक्ष मतिृशक्ति एवं भक्तजनों द्वारा भक्तिमय देवी गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है ।

सूर्य मंदिर में विराजित प्रतिमा के समक्ष नन्हें बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया - Seoni News

इसी क्रम में सूर्य मंदिर रमणीय प्रांगण में मां दुर्गा के दर्शनार्थ पहुँचे स्कूली नन्हें मुन्ने छात्रों ने अपनी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन करते हुये भक्तिभाव से मातारानी की प्रार्थना करते हुये सुंदर देवीगीतो की प्रस्तुति दी । बच्चों के इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही की वद्य यंत्रों को लय बद्ध बजा भी वही रहे थे और अनेक देवी गीत मातारानी को सास्वर अर्पित किये । जगत जननी के दरबार में बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया । बच्चों ने मातारानी की आराधना में मनमोहक नृत्य एवं भक्तिपूर्ण गरबा नृत्य प्रस्तुत किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button