WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ व नकुलनाथ की युवाओं के लिये सार्थक पहल

जिले के युवाओं को आईटी कंपनी में प्राप्त हुआ रोजगार

नकुलनाथ ने चयनित युवाओं को प्रदान किये चयन पत्र

छिन्दवाड़ा यशो:- देश व प्रदेश में शिक्षित नौजवान रोजगार के लिये भटक रहा है। शासकीय नौकरी की बात तो दूर निजी क्षेत्रों में भी रोजगार की संभावनायें दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही। इन विपरित परिस्थितियों में भी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद  नकुलनाथ के सार्थक प्रयासों से छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के युवाओं को निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे।
 कमलनाथ व नकुलनाथ के द्वारा युवाओं को रोजगार से जोडऩे की रोजगारोन्मुखी यात्रा अविरल जारी है। आज भी नकुलनाथ ने निज निवास शिकारपुर कमलकुंज से चयनित युवाओं को चयन प्रत्र प्रदान किये। दुबई स्थित आईटी कंपनी ईश्यासॉफ्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपर के  पद पर चयनित विद्यार्थियों को नकुलनाथ ने चयन पत्र प्रदान कर उन्हें उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य के लिये शुभकामनायें देते हुये मन लगाकर कार्य करने की सलाह दी।
 सोनी कंप्यूटर एजुकेशन से नि:शुल्क सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को कोर्स के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किये। छिंदवाड़ा में ही युवाओं के लिए सॉफ्ट स्किल्स एवं रोजगार हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए युवाओं ने कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ का आभार माना।  नकुलनाथ ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मेरा हमेशा से ही लक्ष्य रहा है। निरंतर ही हम युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने का प्रयास करते रहेंगे।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!