
11 मार्च को होंगे मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सामूहिक विवाह का सम्मेलन
नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने कार्यक्रम के संबंध में ली अधिकारियों/कर्मचारियों बैठक
सिवनी 10 मार्च 2023
सिवनी यशो :- आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सामूहिक विवाह का सम्मेलन दिनांक 11 मार्च 2023 को नगर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मैदान सिवनी में आयोजित किया जावेगा इसी तारतम्य में आज दिनांक 10 मार्च 2023 को नगर पालिका कार्यालय में आयोजन से संबंधित तैयारियों के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शफीक खान एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामकुमार कुर्वेती द्वारा समस्त कर्मचारियों की बैठक ली गई एवं सभी कर्मचारियों को कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वही आज दोपहर में सीएमओ द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।



