धर्मविचारसिवनी

good morning thoughts : एक शिक्षक की उत्तम शिक्षा

एक बार एक स्कूल की कक्षा में एक शिक्षक ने अपने छात्रों से पूछा कि अगर आपके पास 86,400 रुपये हों, और कोई भी लुटेरा आपसे 10 रुपये छीनकर भाग जाए तो आप क्या करेंगे ?
शिक्षक….क्या आप उसके पीछे भागकर लुटे हुये 10 रुपये वापस पाने की कोशिश करेंगे ? या आप अपने बचे हुये  86390/- को हिफाज़त से लेकर अपने रास्ते पर चलते रहेंगे ?
good morning thoughts : एक शिक्षक की उत्तम शिक्षा - Seoni News
कक्षा के कमरे में बहुमत ने कहा कि हम 10 रुपये की तुच्छ राशि की अनदेखी करते हुए अपने बचे हुये पैसा सम्भालकर अपने रास्ते पर चलते रहेंगे।
शिक्षक ने कहा: ” आप लोगों का सत्य और अवलोकन सही नहीं है क्योंकि मैंने देखा है कि ज्यादातर लोग 10 रुपये वापस पाने की फ़िक्र में चोर का पीछा करते हैं और परिणामस्वरूप उनके बचे हुए 86,390 रुपये भी उनके हाथ से चले जाते हैं।
शिक्षक को देखते हुए छात्र हैरान होकर पूछने लगे ” सर, यह असंभव है, भला ऐसा कौन करता है ?”
शिक्षक ने कहा….” ये 86,400 वास्तव में हमारे प्रतिदिन के सेकंड हैं।
10 सेकेण्ड की मामूली बात को लेकर या किसी भी 10 सेकेण्ड की नाराज़गी और गुस्से में हम बाकी के पूरे दिन को सोचने, कुढ़ने और जलने में गुज़ार देते हैं और हमारे बचे हुए 86,390 सेकंड भी नष्ट हो जाते हैं।
चीज़ों को अनदेखा करें। ऐसा न हो कि चंद लम्हों का गुस्सा, नकारात्मकता आपसे आपके सारे दिन की ताज़गी और खूबसूरती छीन ले…….!!
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है 
कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है…!!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button