छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ
सांसद ने 6 मरीजों को 1 लाख 85 की आर्थिक सहायता दिलाई
छिंदवाड़ा यशो:- मानवता की सेवा के लिए सांसद बंटी विवेक साहू सदैव तत्पर रहते हैं। इसी तारतम्य में सांसद श्री बंटी विवेक साहू की पहल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के लोगों के इलाज के लिए लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सांसद की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने जिले के 6 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिसमे 4 लोगो को 30, 30 और एक को 25 हजार और एक को 40 हजार इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। सांसद के प्रयासों से लगातार अपने लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिलने मरीज के परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। और मुख्यमंत्री और सांसद का आभार व्यक्त किया है। जिन लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, उनमें इंदिरा आवास कॉलोनी बोरिया निवासी राजेश माहोरे पिता महादेव को 40 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।



