मध्यप्रदेशसिवनी
सभांगायुक्त ने किया छात्रावास एवं निर्माणाधीन सीएम राईस स्कूल भवन का निरीक्षण
सिवनी यशो:- संभागायुक्त अभय वर्मा (Commissioner Abhay Verma) ने सिवनी जिले के अपने प्रवास के दौरान लखनादौन तहसील के उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं छपारा के निर्माणाधीन सीएम राईस स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास का अवलोकन कर निवासरत बच्चों के उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों को देखा साथ ही बच्चों से चर्चा की। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को निवासरत बच्चों की सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा सीएम राईस स्कूल के प्रस्तावित प्लान तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन कर निर्माण एजेंसी को समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain), अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन रवि सिहाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




