WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमव्यापारसिवनी

सट्टा कारोबार पर अंकुश की पुलिसिया कार्यवाही औपचारिक, सरगनाओं के हौंसले बुलंदियो पर 

 कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सट्टा रेड कार्यवाही, 07 सटोरी गिरफ्त में

सिवनी यशो:- सिवनी जिले में सट्टा कारोबारियों का जाल पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी तेजी से फैल रहा है । जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (District Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta)  जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिये अपने महकमें को निर्देशित किये हुये हे उसके बावजूद भी कार्यवाही के नाम पर केवल औपचारिकता का निर्वाह किया जा रहा है । सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही के नाम पर सट्टा पट्टी लिखने वाले व्यक्तियों को पकडऩे का हर दिन पुलिस महकमा कार्यवाही करता है परंतु सट्टा के मुख्य कारोबारियों पर पुलिस की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो नहीं की जा रही है ।
सिवनी पुलिस कोतवाली द्वारा 24 अक्टूबर को कार्यवाही की गयी जिमसे 07 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से महज 5820 रूपये जप्त किये गये । और इस कार्यवाही को ताबड़तोड़ कार्यवाही की संज्ञा दी गयी है । सट्टा के प्रमुख कारोबारियों पर पुलिस की कार्यवाही नहीं होने से इस प्रकार की कार्यवाही महज औपचारिक ही प्रतीत होती है । इन सट्टा पट्टी लिखने वाले मुख्य सरगना पर कार्यवाही सुनिश्चित किये बिना सट्टा जैसे अनैतिक व्यापार पर अंकुश लगना संभव नहीं है । कार्यवाही के नाम पर चल रही औपचारिकता से सट्टा जुआ संचालित करने वाले सरगनाओं के हौंसले बुलंदियो पर है । 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दादू धर्मशाला के सामने एवं बारापत्थर हनुमान मंदिर के पास कुछ व्यक्ति अंकों पर लोगों के रूपयों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहे है जो थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी द्वारा टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश देकर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें 07 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई। जिनके पास से 5820/-रूपये मिले, जिनके विरूध्द

सट्टा एक्ट की कार्यवाही करते हुए अपराध कायम कर विवेचाना में लिया। नाम आरोपी :-

 सौरभ उर्फ मोंटी पिता स्व. किशोर अग्रवाल, उम्र-34 वर्ष, निवासी-गायत्री मंदिर के पास सिवनी। निखिल पिता पन्नालाल कुशवाहा, निवासी- शास्त्री वार्ड सिवनी। ओमकार पिता हरिप्रसाद कोष्टा, निवासी-आजाद वार्ड सिवनी।  राकेश पिता बाबूलाल पराते, निवासी-अंबेडकर वार्ड सिवनी। . दीपक पिता सुरेश कुमार सनोडिया निवासी परतापुर रोड सिवनी। सोहन पिता श्रीचन्द नामदेव निवासी जैतपुर कला सिवनी। गोरेलाल पिता लेखराम रजक निवासी जोरावाडी भोमा। जप्ती :-5820/- रूपये, सटटा पटटी एवं डॉट पेन।
सराहनीय कायर्:- थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, सउनि संतोष बैन, प्र.आर. मनोज पाल, आर नितेश, आर अमित, आर. प्रतीक, म.आर फरहीन एवं आर. चालक ईरफान

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!