छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ
चांद में ठंड आने के पूर्व जैकट का किया गया वितरण
छिन्दवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (Collector Shilendra Singh) के निर्देशानुसार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा गोपाल सिंह बघेल व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा सतेन्द्र सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चौरई प्रभात मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, डॉ.विजेंद्र सिंह, डॉ.कामेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चाँद आदित्य ठाकुर, जनपद सदस्य बद्रीप्रसाद बेलवंशी के विशिष्ट आतिथ्य और अध्यक्ष पोहपसिंह वर्मा की उपस्थिति में टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा 50 सीटर सीनियर गर्ल्स छात्रावास में आज गर्म जैकेट, बिस्किट, पेन-मास्क का वितरण किया गया।
सचिव टीचर्स वेलफेयर चाँद राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई व छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। अध्यक्ष पोहपसिंह वर्मा, राजू लोधी, श्रीमती वर्षारानी जुमहारे, किसनलाल वर्मा, भगवान दास चौरसिया, तेजकुमार चौरिया, अधीक्षक श्रीमती प्रीति दुबे द्वारा अतिथियों का पुष्प द्वारा सत्कार कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
श्री मालवीय ने उपस्थित समुदाय को सोसाइटी के सिद्धांत शिक्षा-समाज-पर्यावरण पर विगत वर्षों में किये गए कार्यो को उल्लेखित किया गया और कलेक्टर श्री सिंह द्वारा शिक्षा के उन्नयन के लिये किये जा रहे प्रयास से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर एसडीएम चौरई श्री मिश्रा ने सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की और छात्राओं से कहा कि वे नियमित व पुनरावृतियुक्त अध्ययन से संजोए हुए सपनों को ज्ञान के पंख लगा कर उड़ान दे सकती है और युवाओं द्वारा प्राप्त सफलता ही भारत के भविष्य का निर्माण करेगी।
डॉ.विजेंद्र सिंह ने कहा कि परोपकार के कार्यो के लिए हमें ही आगे आना चाहिए जिससे मानवता का विकास हो। डॉ.कामेंद्र सिंह ने कहा कि हर युवा के दिलो में देशप्रेम की भावना का विकास होना चाहिये। उद्बोधन के बाद सभी छात्राओं को गर्म जैकेट, पेन, मास्क, बिस्किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद उत्तम कुमार बंजारे, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल गुमगांव दावाझिर चितरंजन दास जंघेला, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव महेश कुमार रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल रघुवंशी, पत्रकार राजकुमार सोनी, रामभरोस नामदेव, पर्यावरण प्रभारी रघुनाथ वर्मा, रामसिंग पंचेश्वर, पंकज विश्वकर्मा, नितेन्द्र गिरी, सुरेश विश्वकर्मा, नरेन्द्र गोरले, संतोष वासनिक, पवन माहोरे एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे। ठकरिया योग प्रभारी परमाल सिंह व छात्रावास अधीक्षक श्रीमती प्रीति दुबे ने छात्राओं के हित में किये गए कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।





