क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापारहेल्थ
65 लीटर हांथ भट्टी कच्ची शराब बरामद
छिंदवाड़ा यशो:- आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जि़ला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का जी के मार्गदर्शन में संयुक्त दबिश का आयोजन वृत सौसर एवम चौरई अंतर्गत किया गया ! दबिश के दौरान ग्राम छाबड़ी में नाले के किनारे ग्राम रैयत वाड़ी में जंगल तथा नाले के किनारे, ग्राम मझिया पार मैं में भी नाले एवम जंगल किनारे किनारे, तथा ग्राम खमरा में नाले के किनारे सघन जांच अभियान चलाकर प्लास्टिक के ड्रमों में एवं पन्नियों के साथ ही कुप्पियों में भरकर रखे गए लगभग 5500/- किलो ग्राम महुआ लाहन को बरामद किया गया। ( तथा सेम्पल लेकर शेष महुआ लाहन को विधिवत मोके पर नष्ट किया गया । )
साथ ही एक चढ़ी भट्टी सहित 65 लीटर हांथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। इस प्रकार उक्त संपूर्ण कार्यवाही में 05 प्रकरण विधिवत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए ।। इस कार्यवाही में वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.,एल.मरावी , सहायक जिला आबकारी अधिकारी के.सी. चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुमारी भारती गौंड एवम आबकारी उप निरीक्षक जीत सिंह ,एवम नरेंद्र कुमार नागेश तथा आबकारी स्टाफ का इस कार्यवाही में पूर्ण सहयोग रहा है





