छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार
कपास खरीदी का शुभारंभ, कपास का भाव 7101 रुपए प्रति क्विंटल
सौसर यशो:- क्षेत्र के किसानों की प्रमुख नगद फसल सफेद सोना कहलाने वाले कपास की खरीदी का शुभारंभ बेरडी रोड स्थित कैलाश जीनिग फैक्ट्री में किया गया क्षेत्र में यह पहला कपास खरीदी का शुभारंभ हुआ मूहर्त के अवसर पर किसानों को कपास का भाव 7101 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया
आज करीब ढाई हजार क्विंटल कपास की आवक रही किसानों का स्वागत फैक्ट्री संचालक अशोक कुमार सुधा राधेश्याम सुधा कैलाश सुधा संजय रुंधे ने किया उद्घाटन के अवसर पर इंदर चंद डागा संजय राठी राजेश सावल लक्ष्मण चाके दिलीप बत्रा नट्टू टावरी तथा बड़ी तादाद में कृषक उपस्थित थे।



