खेलमध्यप्रदेशसिवनी
एमपीएल टूर्नामेंट : एक तरफ जीत से सेमीफाइनल में जेस 11
सिवनी यशो:- एमपीएल टूर्नामेंट के आज आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच जेस 11 ने एक तरफा मैच जीतकर सेमीफाइनल की चौथी टीम बनी। आज का चौथा क्वार्टर फाइनल जैस 11 और एमसीसी के मध्य खेला गया । एमसीसी कप्तान साजिद सफारी ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गोपालगंज निर्धारित 10 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 72 बनाकर जेस 11 को 73 रनों का लक्ष्य दिया । गोपालगंज की ओर शानू ने सर्वाधिक 18 रन की पारी के खेली, जेस 11 की और से सुनील सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेस 11 में यह लक्ष्य 7.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 73 बनाकर यह मैच जीत हासिल की। सेमीफाइनल की यह चौथी टीम बनी।प् जेस 11 की ओर से सुनील ने 24 गेंद पर 41 रनो की शानदार पारी खेली।
गोपालगंज की ओर से सुनील भारती में दो ओवर में 20 रन लेकर दो विकेट प्राप्त किया सुनील सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर मैच के मैन ऑफ द मैच रहे । जिन्हें नाइट राइडर के कप्तान राजा खान की ओर से पुरस्कार ,साथ में सुनील की शानदार पारी के लिए भीम मैया के द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया । मैच के निर्णायक आरिफ भाई और नितिन कटरे रहे।
कल जो सुबह पहला सेमीफाइनल 7:15 बजे से बॉयज और शाइनिंग स्टार के मध्य होगा और दूसरा सेमीफाइनल 9:15 एमसीजी और जेस 11 के मध्य खेला जाएगा*



