छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाट

केवलारी विधानसभा के मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न

  • बूथ हमारी सबसे प्राथमिक इकाई – प्रदीप राय
  • केवलारी विधानसभा के मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न - Seoni Newsकेवलारी विधानसभा के मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न - Seoni News
    सिवनी 13 मार्च 23 – गत 11 मार्च को भाजपा मंडल कान्हीवाड़ा एवं 12 मार्च को उगली एवं केवलारी मंडल की कार्यशाला में केवलारी विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय की उपस्थिती में संपन्न में संपन्न हुई । श्री राय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुये कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 आगामी समय में संपन्न होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्ति करने वाला महत्वाकांक्षी अभियान है । यह अभियान कार्यकत्र्ताओं की निरंतर मेहनत को परिणाम मूलक बनाने वाला अभियान है।
    बूथ विस्तारक अभियान की कार्यशाला कान्हीवाड़ा में केवलारी विधायक राकेश पालसिंह भी शामिल हुये और उन्होंने अभियान में पूरी क्षमता के साथ कार्यकत्र्ताओं से जुटने के लिये कहा ।
    भाजपा आई टी सैल के जिला संयोजक मनोज त्रिवेदी ने तीनों कार्यशालाओं में बूथों में संगठन के एप के माध्यम से किये जाने वाले कार्यो को विस्तार पूर्वक बताया गया एवं अभियान के तहत किये जाने वाले करणीकार्यो की जानकारी दी गयी । कार्यशालाओं में मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी, संजय उईके, सचिन अवधिया, मंडलों के प्रभारी शक्तिकेन्द्रों की टोलियाँ एवं बूथ विस्तारक शामिल हुये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button