ग्रामीण बच्चे कबड्डी, दौड़ एवं कुश्ती में दिखायेंगे जोहर
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उद्घाटन एवं पुरूस्कार वितरण करेंगे कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह
छिंदवाड़ा यशो:- एकल अभियान ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव (shesh rao yadav) महापौर विक्रम अहाके (Vikram ahke) एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद, ऊची कूद, एं कुश्ती होगी जो परासिया रोड स्थित सन्त श्री आशाराम गुरूकुल में 11 बजे से होगा। शाम 4 बजे से पुरूस्कार वितरण होगा।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरूस्कार वितरण कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (Collector Shilendra Singh) , पी.जी. कालेज की जनभागीदार समिति के अध्यक्ष भारत घई एवं अन्य अतिथि भाग लेंगे।
एकल अभियान की खेलकूद प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर होकर राष्ट्रीय स्तर पर होती है, जो बच्चे इस प्रतियोगिता में चयनित होंगे वे डिंडोरी में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उडीसा, भूवनेश्वर में खेलेंगे। एकल अभियान सनसंरचना के बारे में राष्ट्रीय प्रचारक संजय मालवीय बतायेंगे।
अंचल अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू ने बताया कि 12 संचो के 475 विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे अत: ग्रामीण बच्चों के खेलकूद देखने सभी आमन्त्रित है।




