WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

7 एकड़ में अवैध कॉलोनी… पूरे प्लाट बिक गये तब लगाई रजिस्ट्री पर रोक

नगर निगम अधिकारियों की मेहरबानी, भू माफियाओं पर दर्ज नहीं हुई एफआईआर

छिंदवाडा यशो:-नगरपालिक निगम द्वारा लगातार शहर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है, शहर में सैंकडों अवैध कॉलोनियां काटी गई है पर नगरनिगम मुंह देखकर कार्यवाही कर रहा है, वहीं काराबोह में लॉ कॉलेज के सामने 7 एकड में काटी गई अवैध कॉलोनी मोहम्मद ईसराईल कुरैशी पिता मोहम्मद वहीद कुरैशी निवासी रामाकोना व उमेश शिवहरे पिता पूनाराम शिवहरे खसरा नंबर 26/3 द्वारा काटी गई थी जिनके द्वारा पूरे प्लाट बेच दिये गये उसके बाद प्रशासन जागा और रजिस्ट्री में रोक लगा दी गई ।

इस कार्यवाही से भूमाफियाओं को कोई असर नहीं हुआ बल्कि उन प्?लाट लेने वालें उन ग्राहकों को नुकसान हुआ जिन्?हें बडे बडे सपने दिखाकर प्लाट बेचे गये है अब यह प्लाट वे किसी को नहीं बेच पायेंगे वही सिर्फ रजिस्ट्री में रोक लगाकर दोनों भूमाफियाओं पर एफआईआर क्यों नहीं की गई यह चर्चा का विषय है. अवैध कॉलोनी को लेकर कलेक्टर सख्त रवैया अपनायें हुये है पर नगर निगम के अधिकारी सांठ गांठ कर सिर्फ दिखावे की कार्यवाही कर रहे है, 31 अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाकर नगर निगम के अधिकारी कलेक्टर को गुमराह कर रहे है जबकि छोटे तबके के किसानों के उपर ही मामले दर्ज किये गये है जो नगरनिगम में सांठ गांठ नहीं कर पायें.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!