WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

कमलनाथ के जन्मदिन पर कवि कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति

18 नवम्बर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन
नगर सहित सम्पूर्ण जिले में होंगे विविध आयोजन

छिन्दवाड़ा यशो:- आधुनिक छिन्दवाड़ा के निर्माता, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस 18 नवम्बर को हर्षोल्लास व धूमधाम से उनकी मौजूदगी में मनाया जाएगा। श्री नाथ के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयोजनों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे तो वहीं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा उपस्थित कांग्रेसजन के समक्ष प्रस्तुत की। कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कमलनाथ व नकुलनाथ व स्वयं की ओर से दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी।

अपने लाड़ले नेता की दीर्घायु, सफल व स्वास्थ्य जीवन के लिये नगर सहित छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले में धार्मिक आयोजनों के साथ ही विशेष पूजन पाठ व अनुष्ठान के साथ ही सर्वधर्म सभा आयोजित की जाएगी। मानव सेवा व कल्याण से जुड़े विविध आयोजन सम्पूर्ण जिले में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किये जायेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ के जन्मदिवस पर नगर सहित सम्पूर्ण जिले में प्रात: 8 बजे से विविध आयोजन प्रारम्भ होंगे। राजीव कांग्रेस भवन में कमलनाथ जी की उपस्थिति में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जाएगा जिसके उपरांत केक काटा जावेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आयोजित शहर कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री ओक्टे ने कहा कि शेष सम्पूर्ण कार्यक्रम पूर्व की भांति ही होंगे उनके समय का निर्धारण अविलम्ब किया जाएगा। राजीव कांग्रेस भवन में प्रात: 10 बजे कमलनाथ का आगमन होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!