छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए सांसद के प्रयासों से मिली एक करोड़ की स्वीकृति

औद्योगिक क्षेत्र में अब आवागमन और पानी निकासी की सुविधा मिल सकेगी

छिंदवाड़ा यशो:- सांसद विवेक साहू के प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 5 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है इस राशि से अब औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य किए जा सकेंगे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम को सीमेंट कांक्रीट रोड तथा आरसीसी ड्रेन निर्माण के लिए प्रस्ताव गया था सांसद श्री साहू के प्रयासों से राशि की स्वीकृति मिली है जिससे नगर निगम के औद्योगिक क्षेत्र खजरी में अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट रोड तथा आरसीसी ड्रेन निर्माण का कार्य किया जा सकेगा वहीं औद्योगिक क्षेत्र सुक्लुढाना में भी अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट रोड तथा आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य होगा।

सांसद के प्रयासों से एक करोड़ 5 लाख की राशि की स्वीकृति मिलने से अब औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों को आवागमन की सुविधा के साथ पानी के निकासी की सुविधा प्राप्त होगीऔद्योगिक क्षेत्र एग्रो कांप्लेक्स खजरी छिंदवाड़ा में अधो संरचना विकास कार्य अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट रोड तथा आरसीसी ड्रेन निर्माण हेतु क्रियान्वयन संस्था मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम को 80 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रसारित की गई है। सुक्लुढाना औद्योगिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा 25 लाख की लागत से रोड तथा आरसीसी ड्रेन निर्माण का कार्य शीघ्र टेंडर निकालकर प्रारंभ किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button