खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
सांसद खेल महाकुंभ को आयोजित करने हेतु बैठक का हुआ आयोजन
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद खेल महाकुंभ को आयोजित करने हेतु बैठक का आयोजन स्टेडियम मैदान के खेल विभाग में किया गया जिसमें भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आयोजन समिति के संदीप मालवीय, विधान सभा संयोजक सौरभ पोहकार एवं उत्सव बैरागी विभिन्न सोशल मीडिया के प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु सभी के विचार विमर्श उपरांत रूपरेखा बनाई गई जिसमे भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक अर्पण मैद, अमर माहिल, अंकित सेठिया, आयुष राजपूत, राज बरमन, मुकेश टांडेकर, अपूर्वा ठाकुर, शिप्रा तिवारी, खेतान परिहार, ओम चौकसे उपस्थित रहे।





