भीमालगोंडी तथा चरेगाँव स्टेशनों नये फ़ुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण
यात्रियों के लिए एक प्लेटफोर्म से दूसरे प्लेटफोर्म में आवागमन आसान और सुरक्षित
छिंदवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल (South East Central Railway Nagpur Division) द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए अब मंडल के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-छिंदवाडा रेल खंड (Netaji Subhash Chandra Bose Itwari-Chhindwara Railway Section) के भीमालगोंडी तथा गोंदिया-नैनपुर रेल खंड (Gondia-Nainpur rail section) के चरेगाँव स्टेशनों पर हालही में नये फ़ुट ओवरब्रिज (foot overbridge) का निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है। जिसकी लम्बाई क्रमश: 25.26 मीटर तथा30.50 मीटर है यह नया फ़ुट ओवरब्रिज अब यात्रियों के लिए प्लेटफोर्म नंबर 1 से प्लेटफोर्म नंबर 2के बीच आसान और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा।
इन स्टेशनों पर फ़ुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफोर्म से दूसरे प्लेटफोर्म (platform) के बीच आसान और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिलेगी और प्लेटफ़ॉर्मों पर जाने के लिए ट्रेनों के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा। रेल प्रशासन (railway administration) का उद्देश्य यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना है। इस नए फ़ुट ओवरब्रिज के चलते अब इन स्टेशनों पर यातायात व्यवस्था और भी सुचारू रूप से चलेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई असुविधा नहीं होगी।
यह फ़ुट ओवरब्रिज न केवल यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाएगा बल्कि स्टेशन पर यातायात प्रवाह को भी व्यवस्थित करेगा। मंडल के अंतर्गत अमृत स्टेशन योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों में का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य कर स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार हो सके। अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी फ़ुट ओवरब्रिज की सुविधा जल्द उपलब्ध करायी जाएगी।





