मध्यप्रदेशदेश विदेशव्यापार

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, खेती से केवल घर नहीं बल्कि रोजगार भी मिलता है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से नई तकनीक, प्राकृतिक खेती और वैल्यू एडिशन अपनाने का किया आह्वान

बलराम कृषि महोत्सव – किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- खेती से केवल घर नहीं, रोजगार भी चलता है

भोपाल यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि, सम्मान और आय बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और नवाचारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। 

गुरुवार को बुरहानपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती केवल एक किसान के परिवार का ही भरण-पोषण नहीं करती, बल्कि उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराकर लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करती है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

16 विभाग मिलकर बढ़ा रहे किसानों की आय

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत 16 विभागों के समन्वय से व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। जिला स्तर पर आयोजित बलराम कृषि महोत्सवों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों, कृषि यंत्रों, आधुनिक खेती और मूल्य संवर्धन की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने केले की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुआवजा राशि भी अंतरित की।

श्रावण मास पर कांवड़ यात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्राएं सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हों।

बुरहानपुर की पहचान बन रहे केले के उत्पाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि ताप्ती अंचल का बुरहानपुर जिला केला, हल्दी और कपास जैसी उद्यानिकी फसलों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां केले के रेशे से कपड़ा, सजावटी सामग्री और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंच मिली है। इससे किसानों और स्थानीय उद्यमियों की आय में वृद्धि हो रही है।

पीएम मित्र पार्क से मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि धार में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क का लाभ बुरहानपुर के कपास उत्पादक किसानों को भी मिलेगा। राज्य सरकार ने कपास पर लगने वाला मंडी टैक्स आधा कर किसानों को राहत दी है। बुरहानपुर अब कृषि आधारित प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और निर्यात के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए नई दिल्ली में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें:-

इग्नू जुलाई-2026 में नए प्रवेश एवं पुनर्पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई

एमपी सरकार का बड़ा फैसला: अब किसानों से 25% नहीं, 60% तक होगी मूंग की MSP पर खरीदी

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार: डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने 2,480 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को दी मंजूरी

अवैध मछली कारोबार पर मत्स्य विभाग का बड़ा एक्शन, 12 किलो मछली जब्त

https://www.aajtak.in/amp/business/utility/story/sonam-wangchuk-proud-of-indian-railways-journey-vande-bharat-train-chenab-bridge-tuta-dskc-2611844-2026-07-30

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button