WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ट्रांसफार्मर लगाकर भूल गए ठेकेदार, विभागीय अधिकारी मौन  

ट्रांसफार्मर को चालू करवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं ग्रामीण 

सिवनी -1१ नवंबर 2024
छपारा यशो: – सिवनी जिले के विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) के विधानसभा क्षेत्र में विधायक के आदेशों की अवहेलना की जा रही है, बताया जाता है कि जनपद पंचायत छपारा के ग्राम पंचायत पीपरढ़ाना के वार्ड नंबर एक में ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली (Electricity) नहीं मिल रही थी । इस समस्या को लेकर ग्राम वासियों ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक से निवेदन किया गांव के वार्ड एक में ट्रांसफार्मर  (Transformer) आप लगवा दे तो यहां के निवासरत आदिवासी किसानो (tribal farmers) को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध हो सकती है जिस पर विधायक के द्वारा ट्रांसफार्मर लगवाने की आदेश दिए गए ठेकेदार (Contractor) ने पोल लगाकर बाकायदा ट्रांसफार्मर लगवा दिया किंतु एक वर्ष से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी उक्त ट्रांसफार्मर को अभी तक चालू नहीं किया गया । इससे यह सिद्ध होता है कि संबंधित अधिकारी और ठेकेदार विधायक के आदेशों को भी ठेंगा दिखा रहे।
जिसके चलते 11 नवंबर को ग्राम पंचायत पीपरढ़ाना के दर्जनों ग्रामीण इसकी शिकायत करने छपारा नगर स्थित विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे, सभी ग्रामीणों ने  इस संबंध में अधिकारी से चर्चा किया अब यह देखना है कि विद्युत मंडल के ठेकेदार और अधिकारी उक्त ट्रांसफार्मर को कब तक चालू करवाते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!