WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडलामध्यप्रदेशराजनीति

जिले के 173 शक्ति केंद्र में भाजपा द्वारा कार्यशाला आयोजित 

संगठन पर्व पर 17 मंडलों में चरणबद्ध रूप से कार्यशाला संपन्न

प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में 14 से 20 नवंबर तक 945 नवीन बूथ समिति का होगा गठन

मण्डला (mandla), 11 नवंबर 2024
मण्डला यशो:- भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में वैचारिक रूप से केंद्रित मूल्य आधारित एवं सक्रिय बूथ समितियां पिछले 7 दशकों से संगठन की ताकत रहे हैं संगठन पर्व पर लगातार प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता (primary and active membership) का अभियान जिले में उत्साह के साथ पूरा किया गया। जिले के सभी 17 मंडलों में चुनाव अधिकारी टोली के मार्गदर्शन में कार्यशाला (workshop) आयोजित हुई। 
11 नवंबर से 14 नवंबर तक नवीन बूथ समितियों का गठन किया जायेगा। बूथ समिति (booth committee) का गठन पार्टी संगठन तथा पार्टी की गतिविधि और चुनाव अभियान को हमेशा मजबूत आधार देने वाली समिति है इसलिए बूथ समिति के गठन के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओं को शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी के रूप में संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ समिति के गठन हेतु भेजा जा रहा है। जिले की विभिन्न बूथ समिति का गठन सर्वसम्मति अथवा चुनाव द्वारा किया जायेगा साथ ही बूथ समिति के 11 सदस्यों के चयन के पश्चात बूथ की मतदाता सूची के पन्ना प्रमुखों का भी चयन किया जायेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार (BJP District Media Incharge Sudhir Kasar) ने बताया कि जिला चुनाव प्रभारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले के 173 शक्ति केंद्रों में कार्यशालाएं प्रारंभ की गयी हैं इस कार्यशाला को संगठनात्मक रूप से परिणाम में पहुंचाने के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजकों के जिलाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

भाजपा के 1208 सक्रिय सदस्यों की सूची  प्रकाशित

जिले की कार्यशाला के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों की सूची का प्रकाशन (publication) कर जिला कार्यालय मंडला में अवलोकनार्थ सूचना पटल पर रखी गयी है। अभी तक जिले में 1208 सक्रिय सदस्यों के नाम पहली सूची  प्रकाशित की जा चुकी है। जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य संख्या 1 लाख 90 हजार तक पहुंच चुकी है साथ ही टोल फ्री नंबर 8800002024 में मिस्ड कॉल (missed calls) कर प्राथमिक सदस्यता अभियान (Primary Membership Campaign) का क्रम निरंतर जारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!