WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

संगठन के इन चुनावों में हमारी कार्यशैली निष्पक्ष होनी चाहिए –  आलोक दुबे 

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे  केवलारी विधानसभा के शक्तिकेन्द्रों की बैठको में हुये शामिल

सिवनी 12 नवबंर……
सिवनी यशो:- भाजपा में संगठनात्मक चुनाव योग्यता को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर होता है। मेरा दायित्ववान कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि, संगठन के इन चुनावों में हमारी कार्यशैली निष्पक्ष होनी चाहिए। योग्यता को उसका स्थान और सम्मान मिलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है क्योंकि इसमें ही कभी बूथ अध्यक्ष रहे  अमित शाह (Amit Shah) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाद में केन्द्रीय गृह मंत्री बने। वहीं चाय बेचने वाले एक सामान्य परिवार का बेटा दुनिया का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रूप में बनता है।
उक्ताशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा केवलारी विधानसभा के विभिन्न शक्तिकेन्द्रों की बैठकों में कार्यकर्ताओं से कही गयी। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है हमारे पास कार्यकर्ताओं की आपार श्रंखला है जिसमें हम सब विचार भाव को लेकर काम करते हैं हमारी विचारधारा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास है। संगठन पर्व में संगठन की मजबूती के लिए चुनाव की प्रक्रिया होती है हमें मंडल और प्रत्येक बूथ पर स्थानीय समीतियों का गठन करते हुए निष्ठावान, समर्पित एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करने वाले अच्छे कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल करना है। 20 नवंबर तक हमें बूथ समीतियों का चुनाव करना हैं जिनमें 11 लोगों की कार्यकारिणी बनायी जायेगी। इनमें महिला कार्यकर्ताओं का भी समावेश हो। हमारा बूथ मजबूत हो, बूथ समीतियों का गठन एक महत्वपूर्व उत्तदायित्व है इसे गंभीरता से पूरा किया जाये। 
श्री दुबे ने कहा कि भाजपा में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र है जिसके कारण संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक सदस्यता और फिर सक्रिय सदस्यता तथा उसके पश्चात संगठन चुनाव भाजपा करने जा रही है इसका उद्येश्य संगठन की मजबूती तथा उर्जावान व राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करना है।
श्री दुबे ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों में भाजपा परिवार का गठन होता है यह परिवार सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वक्षेत्रीय और सर्वग्राही हो, इसके लिए पार्टी की सदस्यता लेने के प्श्चात निष्ठावान, संघर्षशील, अनुभवी, सक्रिय, सक्षम, समर्पित, उर्जावान और जुझारू पदाधिकारियों की टीम बनायी जाये। सभी दायित्ववान कार्यकर्ता आपसी सहमति से और समन्वय के साथ आगामी दिनों में संपन्न होने वाले संगठन के चुनावों को संपादित करें। यह ध्यान रखें कि भाजपा में पद नही दायित्व होता है। पद सम्मान नही बल्कि एक चुनौती होता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!