क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनी
आबकारी सहायक आयुक्त को साढ़े तीन लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा
शराब ठेकेदार से हर महिने पाँच लाख रूपये की रिश्वत की मांग, सहायक आयुक्त के साथ ही सहायक जिला आबकारी भी बने आरोपी
सिवनी 12 नवबंर 2024
सिवनी यशो:- लोकायुक्त जबलपुर उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे (Lokayukta Jabalpur Deputy Superintendent of Police Dilip Jharwade) की टीम ने आबकारी सहायक आयुक्त शैलेश कुमार जैन (Excise Assistant Commissioner Shailesh Kumar Jain) एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया (Assistant District Excise Officer Pawan Kumar Jharia) को साढे तीन लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा तथा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत कार्यवाही की है। आबकारी विभाग भ्रष्ट गतिविधियों का केन्द्र है यह बात किसी से छुपी नहीं है पूरे जिले में शराब ठेकेदार (liquor contractor) अवैध रूप से मदिरा का व्यापार करते है । जिस ठेकेदार से आबकारी विभाग उपकृत होता है उस ठेकेदार की शराब अन्य क्षेत्र के ठेकेदार के व्यापारिक क्षेत्र में बिकवाई जाती है । जानकारी तो यह भी है कि अन्य जिलों के ठेकेदारों की मदिरा की खपत भी आबकारी विभाग के अधिकारी सांठ गाँठ कर कराते है ।
इसी प्रकार से मदिरा ठेकेदार राकेश कुमार साहू को परेशान किया जाता रहा है । मदिरा ठेकेदार राजेश साहू को दुकानों के सुचारू और नियमों को ताक पर रखकर संचालन के एवज में रिश्वत की मांग की रही है यहाँ बतादे कि राकेश साहू के जिले में सिंडिकेट गु्रप (Syndicate Group) है जिसके तहत नौ दुकाने आती है ।
इन नौ दुकानों के सुचारू और नियमों को ताक पर रखकर संचालन तथा अन्य क्षेत्र के ठेकेदारों की उसके व्यापारिक क्षेत्र में बिक रही अवैध मदिरा को रोकने के नाम पर उससे पाँच लाख रूपये मासिक रिश्वत की मांग की जाती रही है ।
मदिरा ठेकेदार राकेश साहू ने आबकारी विभाग के अधिकारी द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त को लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन किया और टीम के साथ जब घेराबंदी की तो पाया कि सहायक आयुक्त शैलेश जैन रिश्वत की राशि 3,50,000 /-(तीन लाख पचास हजार रूपये) पवन कुमार झारिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी को देने के लिये कहा ।
लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को विदेशी मदिरा भंडारगृह में पवन कुमार झारिया को रिश्वत (Bribe) की राशि 3,50,000 /-(तीन लाख पचास हजार रूपये) लेते हुये पकड़कर । पवन कुमार झारिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं सहायक आयुक्त शैलेश कुमार जैन को आरोपी बनाते हुये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है! लोकायुक्त जबलपुर की इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवडे, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा एवं 5 अन्य सदस्य शामिल थे ।





