WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorizedमध्यप्रदेशसिवनी

महिला ने आरआई पर अभद्रता करने के लगाये आरोप

न्याय पाने वर्षो से भटक रही महिला, लेकिन नही मिल रहा न्याय
सिवनी -13 नवंबर 2024

सिवनी यशो:- जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में मामला प्रकाश में आया अनुसूईया दशरथ सनोडिय़ा बताती है कि बीते 2021 से मैं अपनी जमीन और अपने रास्ते के लिए लड़ाई लड़ रहीं हूं,लेकिन आज दिनांक तक मुझे अपनी जमीन तक जाने का रास्ता नही मिला।

2021 से 2024 तक क्या किया

थाना लखनवाड़ा में प्राथमिकी दर्ज करवाई,कोर्ट में केस लगाया,समय-समय में जनसुनवाई में उपस्थित हुई, राजस्व के अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रतिवेदन किया, इन सबके बावजूद मेरी समस्या का निराकरण नही हुआ।

माननीय न्यायालय के आदेशों की हुई अवहेलना—

महिला के अनुसार मैने उक्त जमीन में जाने के लिए न्यायालय में अपना केस पंजीबद्ध किया था, जहां पुरे मुझे लिखित रूप में आने-जाने के लिए शासन द्वारा निर्देश दिया गया था।
लेकिन राजस्व के कर्मचारियों की निरकुंश कार्यप्रणाली के चलते पीडि़त महिला को आज तक अपने खेत में आने-जाने का रास्ता नही मिल पाया है। जिससे मजबूर होकर पीडि़ता ने फिर से एक बार कलेक्टर के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है।

यहां का है मामला—-

अनुसूईया दशरथ सनोडिय़ा निवासी ग्राम गुंदरई थाना लखनवाड़ा जिला सिवनी,रा.प्रा.का.002/अ-13/ 20-21 में पीडि़ता को उसकी कृषि भूमि पर आने-जाने का रास्ता आदेश दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को पालन किया जाने के आदेश के संबंध में।

आरआई के द्वारा महिला से की गई अभद्रता

विगत दिवस अपनी समस्या को लेकर जब पीडि़ता आरआई अनिल मिश्रा के पास पहुंचती है तो,आरआई के द्वारा पीडि़ता के साथ अभद्र भाषा शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा गया कि तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ सकती,तुम्हे जो करना है,कर लो,एक और मामला प्रकाश में आया जहां पर आरआई अनिल मिश्रा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे कि आखिर पीडि़ता या पीडि़त व्यक्ति को संतुष्टिजनक न्याय नही मिल पा रहा है, तो वहीं एक और मामला प्रकाश में आया जिसमें ग्राम फुलारा के नवीन कुमार ने बताया कि वह अपने खेती का रिकार्ड दुरूस्त कराने वर्षो से चक्कर काट रहा है,लेकिन आरआई,पटवारी की गलतियों की सजा उनका परिवार भुगत रहा है।

मौजूदा सरकार महिलाओं के सम्मान के लिये आरक्षण,समानता का अधिकार समेत कई सारी जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है,लेकिन फिर भी अधिकारियों की निरंकुश कार्यप्रणाली के चलते आज भी महिलाओं को आज भी उनका अधिकार नही मिल पा रहा है, या यूं कहं कि उन्हें आज भी उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!