देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

भारत-रूस बिजनेस फोरम में उद्यमी विजय नंदन ने लिया हिस्सा

सिवनी -13 नवंबर 2024

सिवनी यशो:- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Country’s financial capital Mumbai)  में आयोजित भारत-रूस बिजनेस फोरम (India-Russia Business Forum) में सिवनी के उद्यमी विजय नंदन (entrepreneur vijay nandan) ने हिस्सा लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का प्रतिनिधित्व किया। सोमवार को मुंबई के होटल ताज (Hotel Taj) में भारत सरकार (Government of India) की ओर से आयोजित किए गए इस आयोजन में दोनों देश के उद्योगपतियों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Foreign Minister Dr. S. Jaishanka) और रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस वैलेंटिनोविच मंटुरोव (Deputy Prime Minister Denis Valentinovich Manturov) की मौजूदगी में दोनों देशों के के बीच व्यापारिक साझेदारी (business partnership) पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण व्यापारिक आयोजन में देशभर से उद्योगपतियों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मध्य प्रदेश से सिवनी जिले के उद्यमी विजय नंदन एकमात्र उद्यमी थे जिन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय (international) स्तर के आयोजन में शिरकत करते हुए अपने बैटरी उद्योग से जुड़े उत्पाद के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!