WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

28 किमी पैदल श्याम निशान यात्रा लेकर आए कान्हीवाड़ा के श्याम प्रेमी

सिवनी यशो:- खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव सिवनी में मनाया गया कान्हीवाड़ा से श्याम प्रेमी श्याम निशान यात्रा लेकर पहुंचे श्याम धाम ,देव उठनी ग्यारस जो कि खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है , इस अवसर पर कान्हीवाड़ा के उत्साही युवा श्याम प्रेमियों द्वारा कान्हीवाड़ा के तहसील टोला स्थित श्री हनुमान मंदिर से पैदल श्याम निशान यात्रा नागपुर रोड में निर्माणाधीन भव्य श्री श्याम मंदिर (बालाजी गुरुकुल स्कूल के सामने ) लेकर पहुंचे , और बाबा श्याम के निशान (ध्वज ) को गर्भ गृह में चढ़ाया गया ।

इस यात्रा का रास्ते में भोमा के इंदिरा चौक – बस स्टैंड , डूंडा सिवनी , बरघाट नाका सहित छिंदवाड़ा चौक, नागपुर रोड में जगह जगह स्वागत किया गया ।
श्री श्याम परिवार सिवनी के श्यामप्रेमियों द्वारा बाजे गाजे के साथ मंदिर परिसर में स्वागत किया गया एवं भोजन प्रसाद वितरित कर आए निशान यात्रियों का अभिवादन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!