सिवनी 14 नवंबर
छपारा यशो: – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ बैनगंगा (Maa Bainaganga) चुनरी, दीपदान महोत्सव (Deepdan Festival) समीति के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के पावन पर्व पर बैनगंगा नदी के पावन तट पर 1100 सौ फिट की चुनरी चढ़ाई जायेगी। चुनरी यात्रा पूर्व मंडी अध्यक्ष ठा. रमेश सिंह चौहान के निज निवास से दोपहर 2 बजे बैनगंगा तट छोटे पुल के लिये प्रस्थान करेगी जिसमें आप समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दीपदान कर अपने जीवन को सफल बनावे।





