राष्ट्रीय संतोष ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता चंडीगढ़ के लिए म.प्र की टीम सिवनी से रवाना
सिवनी यशो:- म.प्र.फुटबाल संघ (Madhya Pradesh Football Association) द्वारा देश की सबसे बड़ी फुटबाल प्रतियोगिता (football competition) के लिए म.प्र की टीम का प्रशिक्षण कैम्प (training camp) जिला फुटबाल संघ सिवनी को सौपा गया। संतोष ट्राफी (Santosh Trophy) के लिए विशेष कैम्प का आयोजन स्टेडियम मैदान सिवनी (Stadium Ground Seoni) पर दिनांक 05.11.24 से किया गया जिसमें प्रदेश के चूनिंदा 41 सीनियर खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें से दिनांक 06.11.24 को 30 खिलाडिय़ों को प्राथमिक रूप से चयन कर उनको गहन प्रशिक्षण चंदन राठौर सीनियर कोच बाम्बे एवं आशीष पिल्ले जबलपुर के द्वारा दिया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मध्यप्रदेश फुटबाल संघ की 22 खिलाडिय़ों की टीम की घोषणा की जाकर आज प्रात: जबलपुर होते हुए चंडीगढ़ के लिए टीम ने प्रस्थान किया जो दिनांक 21.11.24 को प्रथम मैच उड़ीसा से तथा द्वितीय मैच 25.11.24 को छतीसगढ़ से खेलेगी। प्रदेश के चयनित खिलाडिय़ों के नाम इस प्रकार है – सलामुददीन जबलपुर , सोनू शर्मा श्योपुर , शुभम जबलपुर , मोहित गुडी बालाघाट , निमेश दुग्गद बड़वानी , राजीव कुमार जबलपुर , अर्थव भोपाल , राहुल दास भोपाल , प्रयांशु रतलाम, ,प्रवीण मिश्रा बालाघाट ,अविनाश भावौर इंदौर , यश पाठक जबलपुर , शुषांत परमार जबलपुर , अमित यादव सागर , रिशु सिंह नीमच , रोहित सिंह भोपाल , शुभम माने इंदौर , ऋषभ रजक जबलपुर , रोहन इनवाती बालाघाट , अमय भटकल भोपाल , तुषार क्षेत्री बालाघाट , प्रशांत यादव जबलपुर का चयन किया गया है।
मध्यप्रदेश की टीम के कोच चंदन राठौर एवं अस्सिटेंट कोच आशीष पिल्ले जबलपुर के साथ फीजियो के रूप में ऋषि सिंह जबलपुर एवं टीम के मैनेजर निलेंद्र मिश्रा सतना को बनाया गया है।




