व्यापारसिवनी

तिलहन फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य कुसुम की कराई गई बोनी

सिवनी यशो:- कहानी विकासखंड घंसौर के अंतर्गत कृषि विभाग के विकासखंड के कृषि अधिकारी के सतत प्रयास एवं मॉनिटरिंग से जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (District Collector Ms. Sanskriti Jain) एवं जिला कृषि अधिकारी मोरिशनाथ के मार्गदर्शन पर घंसौर कृषि विभाग (Agriculture Department) के अधिकारियों द्वारा लगातार तिलहन फसल को बढ़ावा एवं तिलहन की फसल का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्र के कृषकों को जागरुक करते हुए तिलहन की अधिक से अधिक फसल की बौनी कराकर गैर पारंपरिक खेती से छुटकारा दिलाते हुए पारंपरिक एवं प्रकृति पर आधारित खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

जिसके चलते विकासखंड घसौर के ग्राम कहानी के कृषक जितेंद्र सिंह गुमास्ता राजीव गुमास्ता के खेत में एक हेक्टेयर कृषि भूमि पर बीज उपचार नेनो डीएपी का उपयोग कर कुसुम (कऱर) की बीज की बोनी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रश्मि राजनेगी की उपस्थी में की गई जिसे देखकर अन्य अन्य कृषकों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य कृषि विभाग द्वारा बोनी का प्रदर्शन जितेंद्र सिंह के ग्राम हराई स्थित खेत पर किया गया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button