मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत 38114 वृद्धजनों के बने आयुष्मान कार्ड

 Seoni 21 November 24

  सिवनी यशो:-  मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (Chief Medical and Health Officer ) डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन एवं  पवार नवजीवन विजय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Pawar Navjeevan Vijay, Chief Executive Officer) के कुशल नेतृत्व में जिले के समस्त विभागीय मैदानी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार (Government of India) की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना (Ayushman Bharat Jan Arogya Yojana) का विस्तार करते हुये स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिये 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिवार को अतिरिक्त 5 लाख तथा वार्षिक टॉप अप कवरेज हेतु आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान (honoring senior citizens ) में आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत 38114 वृद्धजनों के बने आयुष्मान कार्ड - Seoni News

      इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मैदानी कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ अभियान के तहत निर्माण स्थलों और श्रमिक कॉलोनियों में घर-घर जाकर पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं साथ ही जनजागरुकता का कार्य किया जा रहा है। मैदानी स्तर पर किये गये कार्य की प्रतिदिन मॉनीटरिंग हेतु श्री नीलेश जैन, लेखाधिकारी एवं डीएचओ-2 डॉ.जी.पी. भनारिया नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कन्ट्रोल रूम सूचारू रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन की रिपोर्ट राज्य कार्यालय को प्रेषित की जा रही है। साथ ही डीपीएम डॉ. शैलेष डहेरिया, डीसीएम श्री संदीप श्रीवास, एम एण्ड डी उमेश बिसेन, आरआईडीएम धीरज पाल, एमपीडब्ल्यू उमेश सिसोदिया, सुनील ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सुरेश तिवारी एवं बाबूलाल यादव, सीपीएचसी नीरज यादव, आदेश मालवीय, विजय डहेरिया, सचिन चौरसिया एवं वंशकार एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा लगातार बींझावाड़ा स्थित आरसीबीसीई दक्ष केंद्र में कंट्रोल रूम में 24 घण्टे सेवायें प्रदान की जा रही है। सिवनी को राज्य स्तर से मिले लक्ष्य के विरूद्ध सिवनी जिला अभियान के दूसरे दिन से 70+ बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

      जिले में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत अभियान के दौरान 70 प्लस आयु के नागरिकों आयुष्मान कार्ड का राज्य स्तर से निर्धारित लक्ष्य 51934 के विरूद्ध में 38114 कार्ड बनाए गए है जो कि संपूर्ण म.प्र. में लगातार प्रथम स्थान पर सिवनी जिला बना हुआ है। जिले में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत विकासखण्ड लखनादौन, धनौरा एवं बरघाट की उपलब्धि लक्ष्य विरूद्ध अच्छी है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों व परिवारजनों तथा 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड एवं समग्र परिवार आईडी लेकर जाना अनिवार्य है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत एप का उपयोग कर भी बना सकते हैं। जिसके लिए दी गयी लिंक www.beneficiary.nha.gov.in पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते है। जिले में शेष बचे आयुष्मान कार्ड संबंधित विभागों के माध्यम से निरंतर बनाया जाना है एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगातार जारी हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आम जनता से अपील की गयी है, कि सभी 70+ वर्ष एवं कर्मकार मंडल वाले हितग्राही वाले अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनायें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button