मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
बूथ समितियाँ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, इसका गठन पूर्ण जिम्मेदारी से करें – गजानंद
Seoni 22 November 2024
सिवनी यशो:- बूथ समितियों (booth committees) के गठन के साथ ही संगठन पर्व (sangathan parv) के तहत हमारे परिवार विस्तार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिले भर में प्रारंभ हो गया है। हमने लक्ष्य का 85 प्रतिशत हासिल कर लिया है। शेषकार्य भी हमें पूरे मनोयोग, सक्रियता और निष्ठा के साथ पूरा करना है। इस आशय की बात बूथ प्रबंधन समिति के bjp जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर (District General Secretary Gajanan Pancheshwar) द्वारा कही गई।
श्री पंचैश्वर ने कहा कि, संगठन पर्व मे चुनाव (election) के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता (worker) सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी (omnipresent and omnipresent) बनकर अपने लक्ष्य को हासिल करें। स्थानीय समितियां (local committees) सर्व समाज के समावेश (inclusion of all society) एवं प्रत्येक बूथ पर तीन-तीन महिलाओं (three women each) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ शामिल किया जाए ताकि महिलाओं की शक्ति आगे बढ़े और आगामी चुनाव में बूथ पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो। इस बात का ध्यान रखें कि आने वाले समय में संगठनात्मक कार्यों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।
श्री पंचैश्वर ने कहा कि, प्रत्येक बूथ समिति में कम से कम तीन महिलाओं को शामिल किया जाना अनिवार्य है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास और सबका प्रयास इस भाव को लेकर काम कर रही है।
श्री पंचैश्वर ने कहा कि, स्थानीय समितियां का गठन संगठनत्मक कार्यक्रमों (organizational programs) के अनुरूप हो ताकि पन्ना प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, मन की बात, एवं लाभार्थी प्रमुख (Panna Pramukh, WhatsApp Group Pramukh, Mann Ki Baat, and Beneficiary Pramukh) जैसे कार्यक्रमों को संपन्न करने मे सुविधा हो। अत: सभी बूथों मे इन कार्यक्रमों के एक एक प्रभारी बनायें। बूथ समितियां का चुनाव समन्वय के साथ संपन्न हो जिसमें सभी जाति वर्ग समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। किसी भी चुनाव अथवा स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान बूथ समितियां ही संगठन के कार्य को घर तक घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। अत: बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता यही हमारा मूल मंत्र है।
श्री पंचेश्वर ने कहा कि बूथ समितियां के गठन के दौरान बूथ के स्थानीय सभी कार्यकर्ताओं की राय ली जाए। बूथ में रहने वाले हमारे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाए। बैठक में सभी को आमंत्रित कर सब की सलाह के अनुरूप यदि हम बूथ समिति का गठन करते हैं तो वह सर्वव्यापी होने के साथ ही सर्व समावेशी भी होगा।





