मध्यप्रदेशसिवनी
शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
आचार्य दीदी ने उत्साह पूर्ण की सहभागिता, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण पटेवार का प्रेरक मार्गदर्शन, हुआ शिशु वाटिका प्रदर्शनी का आयोजन
Seoni 02 December 2024
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी (Saraswati Shishu Higher Secondary School Bhairoganj Seoni) के प्राथमिक विभाग के आचार्य दीदियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग (one day training class) आयोजित किया गया । वर्ग का शुभारंभ विद्याभारती (Vidyabharati) क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण पटेवार, प्रांतीय सह सचिव नितिन चौधरी एवं विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में हुआ ।
उद्घाटन सत्र में अरुण जी ने आचार्य दीदी को अत्यंत रोचक ढंग से अध्यापन की नई-नई तकनीक से परिचित कराया । इसके उपरांत द्वितीय कालखंड गीत कहानी के माध्यम से शिक्षण, तृतीय कालखंड कला एवं कार्यशाला का संपन्न हुआ । चतुर्थ कालखंड में खेल आधारित शिक्षण के माध्यम से भैया बहनों को कैसे शिक्षा दी जाए इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया ।
समापन सत्र में प्रादेशिक सह सचिव विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने वर्ग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी निरूपित किया । उन्होंने आग्रह किया कि आचार्य परिवार ने जो कुछ सीखा है उसे कक्षा कक्ष में अवश्य उपयोग में लाएं ।
अंत में अरुण पटेवार ने शिशु वाटिका की शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस अवसर पर उनके द्वारा शिशु वाटिका से संबंधित आकर्षक शिक्षाप्रद प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिससे आचार्य परिवार को अध्यापन की नई-नई विधियों का भी ज्ञान हुआ। इस अवसर पर विद्या भारती सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल भी मौजूद रहे । अंत में कल्याण मंत्र के साथ आयोजन का समापन हुआ ।







