छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

तीन लोगों पर लगाए भ्रष्टाचार करने के आरोप, उठाई जांच की मांग

कांग्रेस के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 03 December 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा की सरकार (The BJP’s government) में किस तरह भ्रष्टाचार (Corruption) फलफूल रहा है इसका एक और ताजा उदाहरण सामने आया है। बनगांव के स्व. सहायता समूह (self help group) की महिलाओं से शासकीय योजनाओं (Government schemes) में काम लेने के बाद उनका भुगतान नहीं करना और कार्य की राशि मांगने पर धौंस देना तानाशाही (Dictatorship) को उजागर कर रहा है। समूह की पीडि़त महिलाओं ने आज कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नगर निगम ग्रामीण के ब्लॉक एक व ब्लॉक दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे एवं जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के उपाध्यक्ष अश्वनी रघुवंशी एवं महिला कांग्रेस की श्रीमती कहकशा मिर्जा के नेतृत्व में बनगांव के ओमकारेश्वरी स्व. सहायता समूह की 100 महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा विश्वकर्मा, सचिव श्रीमती बबीता यादव एवं बीएम कपिल देव पटवा के द्वारा लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है।

प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2019 से समूह से जुड़ी श्रीमती यशोदा डेहरिया, श्रीमती उर्मिला डेहरिया व संध्या पाल सहित समूह की अन्य महिलाओं के द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मॉस्क, केरीबेग, ट्रेक शूट, स्कूल गणवेश सहित अन्य सभी कार्य किए गए हैं। उक्त योजनाओं में समूह के द्वारा एक ओवर लोक सिलाई मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक इलास्टिक बनाने की मशीन, सिंगल नीडल मशीन क्रय किया गया है। समूह के अध्यक्ष व जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के बीएम कपिल देव द्वारा साठगांठ कर दोनों के द्वारा उक्त समूह में अपनी मनमानी चला रहे हैं। समूह का हिसाब मांगने पर डराया धमकाया जा रहा है।
महिलाओं के द्वारा किए गए कार्यों का आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है। विदित हो कि दिनांक 23 नवम्बर 2024 को ओमकारेश्वरी स्व. सहायता समूह बनगांव की अध्यक्ष, सचिव व बीएम व अन्य अधिकारियों के समक्ष आयोजित बैठक में व पूरी जांच होने के उपरांत सामने आया कि समूह की अध्यक्ष सीमा विश्वकर्मा, सचिव बबीता यादव व बीएम कपिल देव पटवा के द्वारा महिलाओं का भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद भी आज दिनांक तक भुगतान नहीं करना यह साबित कर रहा है कि पूरी साठगांठ से महिलाओं का भुगतान रोका गया है।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय ओमकारेश्वरी स्व. सहायता समूह की यशोदा डेहरिया, गीता साहू, रीतू बघेल, विनिता इंदौरकर, रेखा डेहरिया, निखत खान, सपना पवार सहित समूह की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button