छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु हम होंगे कामयाब अभियान
Chhindwara 03 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे (Superintendent of Police Chhindwara Ajay Pandey) के निर्देशन मे महिला थाना (Mahila Police Station) प्रभारी उप निरीक्षक त्रिशला मित्तल एवं महिला थाना स्टाफ प्र.आर. 140 इन्द्रजीत सिंह ठाकुर,म.आर. 740 नेहा साहू द्वारा आज दिनांक 03.12.2024 को अनु कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर (Computer Coaching Centre) छिन्दवाड़ा मे प्रबंधक अनुप्रिया साहू एवं जन सेवा समिति हिताय संगठन छिंदवाडा की अध्यक्ष हर्षा बानोदे, सचिव आयशा लोधी की उपस्थिति मे कोचिंग इंस्टीट्यूट के बालक बालिका व शिक्षक-शिक्षिकाओं को इक्टठा किया गया ।
जिन्हे पुलिस हेड क्वाटर, भोपाल मध्यप्रदेश के द्वारा जारी जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु हम होंगे कामयाब अभियान के अन्तर्गत समुदाय मे जेंडर उन्मुखीकरण की जानकारी दी गयी बताया कि समुदाय मे लैंगिक समानता होना आवश्यक हैं जिस हेतु उदाहरण दिए जाकर जागरुक किया गया । महिलाओ और लडकियो का सम्मान एवं सुरक्षा आदि हेतु संवाद का आयोजन किया एवं बालिकाओ व महिलाओ के साथ सार्वजनिक स्थान पर होने वाले छेडछाड संबँधी कानून से जागरुक किया । घरेलु हिंसा से अवगत कराया कि घरेलू हिंसा अर्थात -घर के अन्दर किसी महिला के साथ किसी महिला अथवा पुरुष के द्वारा की जाने वाली शारीरिक अथवा मानसिक हिंसा से हैं जिसकी रिपोर्ट घरेलु हिंसा अधिनियम 2005 के तहत महिला बाल विकास विभाग में की जाती हैं । जिसके लिये आसपास किसी भी महिला के साथ घरेलु हिंसा होने पर आवाज बुलंद करने हेतु समझाईश दी गई एवं इससे महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम पर संवाद किया ।
महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे मे जानकारी दी गई एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं तक पहुचाने के महत्व पर संवाद किया गया “”SHE BOX” Se&ual-harassment complaints portal के* बारे मे छात्राओं एवं शिक्षकों को बताया कि लैंगिग उत्पीडन (हरकत) की शिकायत ऑनलाईन की जा सकती हैं क्योकि एक सुरक्षित कार्यक्षेत्र हर महिला का अधिकार है । यह पोर्टल केन्द्रीय सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी है जो नये समाज की ओर बेटी बचाओ बेटी पढाओ से संबंधित है । अगर कोई महिला कार्य क्षेत्र मे लैगिंग उत्पीडन का सामना करती है तो इस पोर्टल को कैसे एक्सेंस किया जाता है एवं शिकायत रजिस्टर्ड करने के तरीके के बारे मे क्रमबद्ध जानकारी दी गयी है ।
इस प्रकार से अभियान चलाया जाकर SHE BOX Portal का प्रचार एवं घरेलु हिंसा रोकने, पाक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधान, एवं बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनो की जागरुकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया है । बाल विवाह की जानकारी दी जाकर बताया कि अगर आपके आसपास ऐसा कुछ हो रहा है तो तुरन्त 1098 या 181 या 100 डायल पर सूचित करे या फिर पास की आंगनवाडी या ग्राम पंचायत को भी सूचना दे सकते है ।



