गोवंश से भरा वाहन पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
22 मवेशियों को भेजा गौशाला
सिवनी 15 मार्च 2023
सिवनी यशो :- सिवनी में गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस सक्रीय नजर आ रही है। सिवनी कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 पर गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा है। जहाँ 2 आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। वहीं 22 मवेशियों को जप्त किया है।

नागपुर की तरह जा रहा था ट्रक:- कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों से भरा ट्रक जा रहा है। जिसमे मवेशियों के अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी एम.डी.नागोतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँची और नागपुर की ओर जा रहा गौवंश से भरे वाहन को पकड़ा।
2 आरोपी गिफ्तार:- वहीं दो आरोपियों को भी गिरफ्त में लिया गया है। जिनमे एक आरोपी महाराष्ट्र के भंडारा कारदा निवासी राजेश पिता मारुति भजे उम्र 44 वर्ष और एक आरोपी आगरा के समसावाद निवासी समीर पिता शब्बीर कुरैशी उम्र 22 वर्ष को हिरासत में लिया। वहीं ट्रक क्रमांक एम. एच 40 बीएल 1366 को भी कब्जे में लिया है।
मवेशियों को भेजा गौशाला:- वहीं जप्त किये गए मवेशियों को गौशाला भेजा गया है। फिलहाल पुलिस कार्यवाही कर रही है।