छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
म.प्र. के राज्यपाल ने गुरुकुल के विद्यार्थी को पुरुस्कृत किया
Chhindwara 04 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- उच्च शिक्षा एवं उत्तम संस्कार के लिए ख्याति प्राप्त श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित सन्त श्री आशारामजी गुरुकुल (Saint Shri Asaramji Gurukul) के विद्यार्थी तुषार लहारे कक्षा 7 को म.प्र. के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) ने प्रमाण पत्र और 9 हजार 500 रुपये की राशि देकर पुरुस्कृत किया । यह पुरस्कार विद्युत मंत्रालय भारत सरकार (Awards Ministry of Power Government of India) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण (State Level Energy Conservation) प्रतियोगिता (Competition) में उत्कृष्ट प्रदर्शन (outstanding performance) करने पर दिया है। पूरे म.प्र. ने इस चित्रकला प्रतियोगिता में 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया था ।
जले के लगभग 5 हजार स्कूलों में से गुरुकुल के विद्यार्थी का चयन हुआ । यह जिले के लिए गौरव की बात है । उक्त गुरुकुल आधुनिक शिक्षा (Modern education) के साथ आध्यात्मिक शिक्षा (Spiritual education) के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है । इसलिए इस गुरुकुल में देश भर के 24 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे कई बार अवसर आये कि समय – समय पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुकुल के विद्यार्थियों को सम्मानित करते रहें हैं । तुषार पिता गुनिराम लहारे मूलत: छत्तीसगढ़ का निवासी है ।
इस गौरान्वित पल पर साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, प्राचार्या प्रिया सिंह, प्रबंधक डॉ. सुशील सिंह परिहार, छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार, शिक्षक अभिषेक चौकसे ने शुभाशीष प्रदान किया ।



