विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आईपीएल खिलाड़ी अरशद खान का सम्मान किया
Seoni 05 December 2024
सिवनी यशो:- गुरुवार 05 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni assembly constituency MLA Dinesh Rai Munmun) के करकमलों से आईपीएल खिलाड़ी अरशद खान (IPL player Arshad Khan) का सम्मान किया गया। नगर के बबरिया रोड स्थित एटमास्फियर रेस्टोरेंट्स मे आयोजित सम्मान समारोह मे विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से आईपीएल के सीजन (ipl season) मे गुजरात टाइटंस (gujarat titans) की टीम मे चयनित (selected in the team) होने वाले प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी (talented cricket player) मोहम्मद अरशद खान सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं (Congratulations and best wishes for a bright future) दीं।
इस अवसर पर गणमान्य जनों, क्रिकेट प्रेमियों, खिलाडिय़ों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन प्रतिष्ठित नागरिक शिवशंकर बघेल के यहां तेरहवीं कार्यक्रम मे शामिल होने कृष्णा लान पहुंचे। जहां पर आपने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से श्रीचरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की।




