कमलनाथ व नकुलनाथ ने प्रदान की प्रोत्साहन राशि
मेघासिवनी में हुआ मढ़ई मेला व अहिरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
Chhindwara 05 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- आधुनिकता के दौर में मढ़ई मेला व परम्परागत अहिरी नृत्य (ahri dance) के महत्व से युवा पीढ़ी (young generation) को अवगत कराने, उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने व सामाजिक परम्परा एवं संस्कृति (tradition and culture) से जोड़े रखने की अनूठी पहल मेघासिवनी मढ़ई मेला व अहिरी नृत्य प्रतियोगिता (Competition) आयोजन समिति के द्वारा की जा रही। वर्षों से यहां मढ़ई मेला व अहिरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे (District Congress Committee President Vishwanath Okte) ने व्यक्त किए। आयोजन समिति के द्वारा भविष्य में भी इस तरह के अनूठे आयोजन (unique events ) सतत किए जाते रहे इस हेतु मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath) व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ (Former MP Nakul Nath) की ओर से प्रोत्साहन राशि (incentive amount) प्रदान की गई है।
आज मेघासिवनी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने कमलनाथ जी व नकुलनाथ जी की ओर से आयोजन समिति के शिवदयाल डेहरिया सरपंच, रवेल सिंह टेकरे व बनवारी यादव को 11 हजार रुपयों की प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही नेताद्वय की तरफ से समिति के सदस्यों को सतत व सफल आयोजन पर बधाई व शुभकामनाएं दी। विदित हो कि मेघासिवनी में मढ़ई मेला व अहिरी नृत्य का आयोजन विगत 14 वर्षों से सतत किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, मनीष पांडे, आनंद बक्षी, सोनू मागो, पप्पू यादव व जीवन सिंह पटेल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




