महापौर ने बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
साइबर जागरूकता से कराया अवगत
Chhindwara 05 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम महापौर विक्रम अहके (Municipal Corporation Mayor Vikram Ahke) लगातार वार्डो का दौरा प्रतिदिन कर रहे हैं इसी क्रम में आज प्रात: वार्ड नं 48 पंचवटी पार्क सर्वोत्तम नगर में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता अभियान एवं सायबर जागरूकता अभियान (Cleanliness campaign and cyber awareness campaign) के कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही वार्डवासियों की मांग पर पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया और उपस्थित जय गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल (Jai Gurudev International School) के बच्चों को छिंदवाड़ा को साफ-स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया एवं वार्ड में निर्माणाधीन मंदिर में शीघ्रता से काम पूरा करने हेतु यथासंभव मदद करने का दिलाया आश्वाशन ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चेतराम पाल जी, शक्ति सिंग जी,रामलखन दीक्षित जी,नीरज वर्मा जी,किशोर नथानी जी,रिंकू बाधवानी जी,विजेंद्र भार्गव जी,असरफ कुमरे जी ,पंकज साहू जी सहित वार्डवासी उपस्थित थे ।




