छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

माचागौरा में 20 से 25 दिसम्बर से जल महोत्सव, 28 दिसम्बर से 2 जनवरी तक तामिया में एडवेन्चर स्पोर्टस

छिंदवाड़ा एडवेन्चर फोस्टिवल….. Chhindwara Adventure Festival…..

पोस्टर का विमोचन, पर्यटकों व विद्यार्थियों के लिए होगा स्पेशल पैकेज

Chhindwara 08 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- पर्यटन  (Tourism) की दृष्टि से छिंदवाड़ा बहुत समृद्ध जिला है और यहां दिसंबर माह में छिंदवाड़ा जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल (Chhindwara Water Festival and Tamiya Adventure Festival) का आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी भागीदार बनें और साहसिक एक्टिविटी में शामिल होकर जीवन का आनंद लें, यह विचार जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में छिंदवाड़ा सांसद  विवेक बंटी साहू (MP Vivek Bunty Sahu) ने व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड  (District Administration and Madhya Pradesh Tourism Board) के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हो रहे छिंदवाड़ा जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल के आकर्षक पोस्टर का विमोचन सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (Collector Shilendra Singh) व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार की उपस्थिति में किया गया। दोनों आयोजन के बारे में सांसद श्री साहू ने विस्तार से मीडिया कर्मियों (media personnel) को जानकारी दी कि छिंदवाड़ा जल महोत्सव माचागोरा डेम (Machhagora Dame) के पास बाम्हनवाड़ा गांव के जलक्षेत्र में आयोजित हो रहा है, जो 20 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस जल महोत्सव में वॉटर एक्टिविटी होगी, जिसमें मोटर बोट, वॉटर जॉरविंग, बनाना राईड, पैडल बोट शामिल है।

माचागौरा में 20 से 25 दिसम्बर से जल महोत्सव, 28 दिसम्बर से 2 जनवरी तक तामिया में एडवेन्चर स्पोर्टस - Seoni News

इसके साथ ही ग्रांउड एक्टीविटी (ground activity) में कमांडो नेट, बाल क्लाईविंग, जिप लाइन, पैरासेलिंग, केंपिग होगी और एयर एक्टीविटी में टेम्पोलिन, आर्चरी, एयर गन शूटिंग, पैराग्लाईडिंग व पैरामोटर को शामिल किया गया है। इसी प्रकार तामिया एडवेंचर फेस्टिवल 2024 का आयोजन 28 दिसबंर 2024 से 02 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। यह फेस्टिवल बेस केम्प रातेड़ में होगा। यहां पर हॉट एयर बेलून, पैरासेलिंग, जिप लाईन, एटीवी बाइक, 05 रॉक क्लाईविंग, बर्मा ब्रिज, स्टार गेंजिग, रोप आपेस्टिकल, कमांडोनेट, रायफल सूटिंग, बंजी इंजेक्शन, बंजी पेड, बुल राईड जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित की जाएगी। यहां पर अन्य खेल भी होंगे, जिसमें खो-खो, वॉलीबॉल, ट्रेकिंग भी होंगे। जिला प्रशासन जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इन दोनों आयोजनों का उद्देश्य छिंदवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और छिंदवाड़ा के पर्यटन स्थलों को प्रदेश व देश के सामने लाना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आएं और इसका लाभ जिले को मिल सके।

पर्यटकों व विद्यार्थियों के लिए दोनों स्थानों पर विशेष किफायती पैकेज दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों स्थानों पर जाने के लिए छिंदवाड़ा से बसों की व्यवस्था होगी। इस अवसर पर एसडीएम सुधीर जैन, नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button