
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव आज पलारी मंडल के प्रवास पर
सिवनी 16 मार्च 2023 :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार बूथ विस्तारक अभियान -2 में शुक्रवार को ,केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पलारी मंडल में प्रवास पर रहेंगे इस दौरान श्री पवार के साथ विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, बूथ विस्तारक विधानसभा के सहयोजक भजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय , जिला सहकोषाध्यक्ष समीर ठाकुर एवं मंडल प्रभारी मुकेश बघेल उपस्थित रहेगे ,। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार 16 मार्च से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान में जिले के प्रवास पर है आप जिले के अनेक मंडलों में शामिल होकर बूथ सशक्तिकरण अभियान में बूथों पर जाकर अभियान से जुड़े कार्यकत्र्ताओं के साथ बूथों पर संवाद करेंगे । शुक्रवार 17 मार्च को पलारी मंडल के थावरी शक्तिकेन्द्र के चंदनवाड़ा बूथ क्रमांक 223 में आप शामिल होंगे ।





