छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में भाजपा जिलाध्य पद पर आदिवासी एवं महिला को भी मिल सकता है मौका?

Chhindwara 12 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:- जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के पहले जिले 30 मण्डलो के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है राय शुमारी हो चुकी है घोषणा होना बाकी है।

छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में भाजपा जिलाध्य पद पर आदिवासी एवं महिला को भी मिल सकता है मौका? - Seoni News

मण्डल अध्यक्ष के चुनाव होंगे, संगठन का कहना कि चुनाव नहीं होंगे, पेनल बनकर जायेगा और प्रदेश से घोषणा होगी।
15 दिसम्बर के बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होना है, चूकि जिले में सांसद भाजपा का है और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

वर्तमान में अध्यक्ष शेषराव यादव है वे जिले के लिए शुभंकर है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें शुभंकर मानते है क्योकि उनके नेतृत्व में पहली बार छिंदवाड़ा लोकसभा में भाजपा का स्थानीय प्रत्याशी विवेक साहू जीते है।

चूकि केन्द्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है इसीलिए हर किसी कार्यकर्ताओं की लालसा होती है वह पदाधिकारी बने, शेषराव यादव के अलावा महामंत्री टीकाराम यादव भी प्रबल दावेदार है, एक मुलाकात में भाजपा के पुराने नेता चौरई के वेदप्रकाश चौरसिया ने कहा था कि वे भी दावेदारी करेंगे। इसके अलावा शंटी बेदी भी दावेदार बताये जाते है।

छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में भाजपा जिलाध्य पद पर आदिवासी एवं महिला को भी मिल सकता है मौका? - Seoni News
भाजपा में सभी को पता है कि दो गुट है और सभी को दावेदारी करने का अधिकार है। दोनों गुट के नेता जोर लगाने में लगे है। प्रदेश स्तर पर उनके समर्थक नेता भी है।

चूकि मनोनयन होना है इसीलिए पार्टी जिसे चाहेगी उसे जिलाध्यक्ष बनायेगी वैसे शेषराव यादव का दावा मजबूत है, क्योकि उनके नेतृत्व में भाजपा जीती है और वे भाजपा के पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ता है।

छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में भाजपा जिलाध्य पद पर आदिवासी एवं महिला को भी मिल सकता है मौका? - Seoni News

जिले में 40 प्रतिशत है आदिवासी

बताया जाता है कि प्रदेश स्तर पर महिलाओं और जनजाति (आदिवासियों)को भी पद दिये जा सकते है, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में कुल 40 प्रतिशत आदिवासी है, आदिवासियों और महिलाओं का ध्यान रखा जावेगा तो एक महिला और एक आदिवासी नेता जिलाध्यक्ष हो सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button