WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

पेसा मोबिलाइजर ने अपनी मांगों को लेकर विधायक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सोपा

 Chhindwara 12 December 2024
हर्रई यशो:- विधायक कमलेश शाह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्रई को विभिन्न मांगों को लेकर पैसा मोबिलाइजर ने ज्ञापन सौंपा पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय के लिए दो बार घोषणा हो चुकी हैं लेकिन अभी तक पूरी नहीं की गई।
पहली घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को की गई वह पूरी नहीं हुई।

उसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री जी माननीय मोहन यादव द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को की गई किंतु आज दिनांक तक इसका किसी भी प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया। और दिनांक 8 दिसंबर 2024 को अचानक सोशल मीडिया पर खबर आती हैं कि केंद्रीय पंचायत राज संचनालय भारत सरकार द्वारा पैसा मोबिलाइजर्स की 8000 रुपए प्रति माह के प्रस्ताव को निरस्त किया जाता है।

इसके विरोध स्वरूप पंचायत पैसा मोबिलाइजर्स कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश ने तीन दिन तक दिनांक 12/12/2024 से 14/12/2024 तक सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख मांग हम सभी ग्रेजुएट हैं। सभी के पास कंप्यूटर डिप्लोमा और सभी अनुभव प्राप्त हैं। इस योग्यता के साथ हम उच्च कुशल श्रेणी में आते हैं। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा घोषित उच्च कुशल श्रेणी के अनुसार या समान कार्य समान वेतन प्रदान करने की कृपा करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!