खेलमध्यप्रदेशसिवनी

एडव्होकेट प्रीमियर लीग लेदर वॉल किकेट टूर्नागेंट का भव्य शुभारंभ आज (रविवार) से

 Seoni 14 December 2024

सिवनी यशो:- एडव्होकेट प्रीमियर लीग लेदर वॉल विकेट टूर्नामेंट (Advocate Premier League Leather Wall Wicket Tournament) का भव्य शुभारंभ दिनांक 15.12.2024 से पी.जी. कॉलेज ग्राउंड सिवनी (P.G. College Ground Seoni)  में सुबह 10.00 बजे से होगा।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा (Media in-charge senior advocate Virendra Sharma) द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त लेदर वॉल किकेट लीग (Leather Wall Cricket League) का यह शानदार पांचवां वर्ष है जो कि अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिवर्ष विंटर वेकेशन (winter vacation) में किया जाता है इस वर्ष उक्त लीग मैच (league match) के जिला अधिवक्ता संघ (District Advocates Association) की सात टीमें भाग ले रही है जिसमें 115 अधिवक्ता खिलाड़ी अपने खेल का हुनर दिखायेंगे जो काफी रोमांचक होगा। वीरेन्द्र शर्मा अधिवक्ता द्वारा आगे जानकारी दी गई कि दिनांक 15.12. 2024 को समय 10.00 बजे  प्रधान एवं जिला सत्र  न्यायाधीश महोदय सतीश चंद्र राय (Principal and District Sessions Judge Sir Satish Chandra Rai) एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि गोल्हानी (District Advocates Association President Ravi Golhani) की अध्यक्षता में मैच का शुभारंभ होगा।

इस वर्ष टीम ब्राउन के मेनटोर हेमंत मिश्रा, टीम आरेंज के मेन टोर रितेश आहूजा, टीम ब्लेक के मेनटोर कीर्ति शंकर शर्मा एवं मुकेंद्र सिंह बघेल, टीम यलो के मेनटोर नवीन पटेल, टीम ग्रीन के मेनटोर फिरोज खां एवं शाहिद रजा, टीम ब्लयु के मेनटोर डॉ. रविंद्र चौधरी, टीम रेड के मेनटोर मोहन लाल सनोडिया हैं।

आयोजन समिति के सदस्य रुद्रदेव राहंगडाले, वीरेंद्र सोनकेशरिया, पंकज जैन, श्री वीरेंद्र शर्मा, डी.आर. बाघमारे, योगेंद्र व्यवहार, अनिरूद्ध जायसवाल, अभि यादव, महेंद्र चंदेल, मनोज प्रजापति, इसरार खां, ने आज एवं प्रतिदिन सुबह 07.00 बजे से समस्त खेल प्रेमियों एवं मीडिया के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button