WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

मालिक को लगाया 2 लाख का चूना, बैंक से पैसा निकालकर फरार

 पुलिस ने किया गिरफ्त में,(148500/- रु. सहित घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल हुई जप्त

Seoni 20 December 204
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय के गंगा नगर निवासी गल्ला व्यापारी डब्बूलाल सनोडिया के एक कर्मचारी ने अमानत में खयानत करते हुये अपने मालिक डब्बूलाल को दो लाख रूपये का चूना लगाने का प्रयास किया । गल्ला व्यापारी डब्बूलाल ने सजगता का परिचय देते हुये कर्मचारी की हरकत का पता लगते ही पुलिस की मदद ली और चूना लगाने वाले कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ लिया और कर्मचारी के पास से 148500 रूपये की राशि जप्त कर ली ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अपराधों के रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कियेजा रहे हैं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
गंगा नगर निवासी गल्लाा व्यापारी ढब्बूलाल सनोडिया ने 17 दिसंबर को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पेशे से गल्ला व्यापारी हैं जिसके यहाँ पर उनका कर्मचारी अशोक सनोडिय़ा निवासी ग्राम माछीवाड़ा काम करता था जो व्यावसायिक काम से कर्मचारी अशोक सनोडिया को 02 लाख रुपये का चैक बंधन बैंक के नाम पर दिया था । जिसे उक्त कर्मचारी के द्वारा चैक बंधन बैंक में जाकर 02 लाख रुपये तो निकाला गया लेकिन कर्मचारी द्वारा उक्त पैसें मालिक को न दिया जाकर भाग गया ।

उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सिवनी में अपराध पंजीबध्द करते हुए आरोपी अशोक पिता गणेश
सनोडिया निवासी ग्राम माछीवाड़ा थाना चौरई की तलाश की गई जो आरोपी को पकड़ा जाकर पूँछताछ की गई । पूँछताछ पर पाया गया कि आरोपी उपरोक्त के द्वारा बल्कि अपने स्वयं के उपयोग में लेकर उक्त रुपयों से अपनी स्वयं की उधारी चुकानें, जुआ एवं अपने शौक में खर्च दिये गयें। पुलिस ने आरोपी के पास से 148300 रूपये एवं मोटर सायकिल जप्त की है । इस कार्य में निरी.सतीश तिवारी, उनि के. के. बघेल, प्र. आर. नवीन तिवारी, आर. नितेश राजपूत, आर. अमित रघुवंशी, आर. इरफान खान की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!