मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा बाबा साहेब डाँ. भीमराव अंबेडकर से अधिक महत्च अमित शाह को दे रही – जेपीएस तिवारी

Seoni 22 December 2024

सिवनी यशो:- डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर (Dr. Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) का लोकसभा (Lok Sabha) में देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) द्वारा घोर अपमान इस बात का प्रमाण है कि भाजपा (BJP) के लोगो ने सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब के प्रति हमेशा ही घृणा का भाव रखा है, अमित शाह की निंदा करने के बजाए पूरी भाजपा अमित शाह के बचाव में खड़ी हो गई है जिससे स्पष्ट है कि बाबा साहेब से ज्यादा सम्मान भाजपा अमित शाह को दे रही है।

जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने अमित शाह के पक्ष में विज्ञप्ति जारी कर सीधा संदेश दे दिया है कि उनके लिए बाबा साहेब नही अमित शाह ज्यादा जरूरी है बाबा साहेब अम्बेडकर से उनका कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस पर तथ्यहीन आरोप लगाना भाजपा की आदत बन गई है। भाजपा द्वारा नेहरू जी (Nehru ji) पर आरोप लगाना भाजपा की आदत बन गई है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही बाबा साहेब का सम्मान किया है कांग्रेस पार्टी ने देश का पहला कानून मंत्री (law minister), संविधान सभा (constituent Assembly) कीे प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया, बाबा साहेब चार वर्षो से अधिक देश के कानून मंत्री रहें।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी (District Congress spokesperson JPS Tiwari) ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के मन में यदि डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रति थोड़ा सा भी सम्मान रहता तो अभी तक गृहमंत्री अमित शाह का स्तीफा लेकर उन्हें पार्टी से बाहर किया जाना था। बाबा साहेब अम्बेडकर से ही नहीं उनके द्वारा निर्मित संविधान से भी भाजपा को कष्ट रहा है क्यों कि बाबा साहेब ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शोषित वर्गो को आरक्षण का लाभ दिलाया। तड़ीपार से गृहमंत्री बने अमित शाह और भाजपा के लोग बाबा साहेब अम्बेडकर के द्वारा किये गये कार्यो की कभी सराहना नही कर सकते, ऐ लोग हमेशा उच्च वर्ग के समर्थन में खडे रहने की मानसिकता वाले है।

तिवारी ने आगे बताया कि बॉग्लादेश (Bangladesh) में हिन्दुओ (Hindus) पर हो रहें अत्याचार को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडिल मार्च (candle march) निकाला गया, बॉग्लादेश के हिन्दुओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी (congress party) के खडे होने से भाजपा के लोगो के पेट में मरोड़ पैदा हो गई, भाजपा के लोग शेख हसीना को वीआईपी सुरक्षा प्रदान कर सकते है लेकिन बॉग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर उन्हें सुरक्षा देना तो दूर की बात हिन्दुओ के समर्थन में खडे होने वालो का मजाक उड़ा रहे है। यदि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में हिम्मत होती तो आज बॉग्लादेश के हिन्दु खून के ऑसू नही रो रहे होते, मोदी जी को देश की आयरन लैडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी से सबक लेना चाहिये कि जिसने पाकिस्तान जैसे देश के दो टुकडे कर बॉग्लादेश बनाया। मोदी जी और भाजपा को बॉग्लादेश के हिन्दुओं से ज्यादा अडानी की चिंता है जिसका अरबो रूपय बॉग्लादेश के उद्योग व्यापार में लगा हुआ है यही कारण है कि मोदी जी और पूरी भाजपा बॉग्लादेश हिन्दुओ के साथ कभी खड़ी नही होगी।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलित, शोषित, अल्पसंख्यक, पीडि़तो का साथ दिया है बॉग्लादेश हो या अन्य कोई देश जहॉ भी इन वर्गो पर अत्याचार होगा, कांग्रेस पार्टी हमेशा इनके साथ खड़ी थी, खडी है और खडी रहेंगी। भाजपा सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए देश के अंदर धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर जहन फैलाकर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा साफ सुथरी राजनैतिक की है देश के संविधान को माना है, संविधान में वर्णित लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता का पालन किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button