WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

वेतन मिलेगा तभी जब शिकायतो का हो जायेगा निराकरण – कलेक्टर

सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों की पेंडिंग नहीं निपटने से कलेक्टर नाराज

Seoni 23 December 2024
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) की अध्यक्षता में सोमवार 23 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी एल चनाप एवं अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, डिप्टी कलेक्टर पंकज वर्मा, एसडीएम सिवनी सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित तथा खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सर्वप्रथम सुशासन सप्ताह (good governance week) एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (Chief Minister Public Welfare Campaign) अंतर्गत आयोजित शिविरों की प्रगति की विकासखंडवार एवं विभागवार समीक्षा करते हुये सभी सीईओ जनपदों शिविर के माध्?यम से अधिकतम हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए ग्रामवार शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इसी तरह सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामवार-वार्डवार आयोजित होने वाले शिविरों में मैदानी अमले की अनिवार्यत: उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये अभियान में शामिल योजनाओं के लंबित आवेदनों का त्?वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

समाधान कार्यक्रम की तर्ज में जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन की हुई समीक्षा,अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने वाले विभागों पर हुई कार्यवाही

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में जिले में समाधान कार्यक्रम की तर्ज में जिला स्तरीय सीएम हेल्प लाइन (CM Help Line) समीक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया हैं। जिसमें विभिन्न विभागों की रेंडम शिकायतों को चयनित कर विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा इन शिकायतों में की गई कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज हुई जिला स्तरीय सीएम हेल्प लाइन समीक्षा में चयनित शिकायतों को संतुष्टीपूर्ण बंद कराने वाले विभागों प्रोत्साहित किया गया।

  वहीं अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने वाले विभाग प्रमुखों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गये जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक मार्कफेड, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन, का वेतन शिकायत के निराकरण तक रोकने के निर्देश दिए गये हैं। वहीं मंढी सचिव सिवनी तथा सीईओ जनपद घंसौर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

मंडियों के निरीक्षण के सभी एसडीएम को निर्देश

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने लगातार प्राप्त हो रही मंडियों में अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने क्षेत्र की मंडियों का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अटल पेंशन योजना से अधिकतम नागरिकों एवं मैदानी अमले को लाभांवित करने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (Chief Minister Public Welfare Campaign) में शामिल अटल पेंशन योजना से अधिकतम नागरिकों एवं निचले शासकीय कर्मियों को लाभांवित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्?होंने महिला बाल विकास विभाग (Women Child Development Department) के अधिकारियों को मुख्?यमंत्री लाडली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) की लाभांवित महिलाओं को अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!