100 वा विशाल स्वास्थ्य शिविर आज….
Chhindwara 24 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- मानव सेवा और जनकल्याण का ध्येय लेकर राजनीति के मैदान में उतरे जन जन के लाडले और लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू (MP Bunty Vivek Sahu) की प्रेरणा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। यह उपलब्धि न सिर्फ छिंदवाड़ा पांढुरना बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए एक अनुपम उदाहरण है। सांसद श्री साहू की पहल और प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi ji) के जन्म दिवस के मौके से निशुल्क स्वास्थ शिविरों का शुभारंभ किया गया था। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई (Former Prime Minister Bharat Ratna Revered Atal Bihari Vajpayee) के जन्म दिन तक यह शिविर लगातार सौ दिन तक छिंदवाड़ा पांढुरना (Chhindwara Pandhurna) जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए। इन सौ शिविरों में छिंदवाड़ा एवं पांढुरना जिले के करीब 70 हजार मरीज लाभान्वित हुए हैं।
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य के तहत आयोजित किए जा रहे हैं स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर को आज दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 100 वा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दशहरा मैदान में लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर (Mega Health Camp) को लेकर पूर्व संध्या पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर जायजा लिया स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे,रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, चंद्र कुमार (चंदू जैन ) प्रभु नारायण नेमा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर में सभी रोगों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आज समापन होगा।





