WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

अटल जन्म शताब्दी समारोह हेतु लोगो प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक

 Chhindwara 24 December 24

छिंदवाड़ा यशो:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी (Former Prime Minister of India Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee) के जन्म शताब्दी समारोह (birth centenary celebration) की शुरुआत 25 दिसंबर 2024 से होने जा रही है इस समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  द्वारा लोगो प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव (BJP District President Sheshrao Yadav) के निर्देश पर अटल जनशताब्दी समारोह के संयोजक  संजय पटेल एवं कार्यक्रम प्रभारी शिरिन आनंद दुबे द्वारा इस प्रतियोगिता हेतु जिले के समस्त युवा, विद्यार्थी एवं जन-सामान्य से इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपील की गई है। कार्यक्रम प्रभारी शिरिन आनंद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन हेतु सभी आयु वर्ग के लोग अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं प्रतियोगिता के लिए कोई भी आयु निर्धारित नहीं है।

प्रतिभागी अपना लोगो (bjp.org)  पर अभियान का विशेष पेज बनाया गया है। केवल इस वेब पेज पर ही संबंधित प्रतिभागी के लोगो स्वीकार किए जाएंगे। प्रतियोगिता 25 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 5 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। निर्धारित समय सीमा के बाद भेजे गए लोगो को प्रतियोगिता के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। विजेता प्रतिभागी के डिजाइन को अभियान लोगो के रूप में प्रयोग किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम प्रभारी शिरीन आनंद दुबे ने जिले के समस्त कलाकारों एवं आम जनता से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है।

प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा ने बताया कि भाजपा इस वर्ष श्रद्धेय अटल की जन्म जयंती भी मना रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अटल की जन्म जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में उनकी जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जा रही है। श्रद्धेय अटल जी की जीवनी पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में सांसद बंटी विवेक साहू करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!