27 दिसंबर को मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा भू स्वामी अधिकार पत्रों को वितरण
स्वामित्व योजनान्तर्गत जिलें में प्रस्तावित राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने स्वामित्व योजनान्तर्गत जिलें में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के मुख्य आतिथ्य में 27 दिसम्बर को प्रस्तावित राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पॉलिटेक्निक मैदान (Polytechnic Ground) में मंचीय व्यवस्थाओं के साथ ही आम जनों की बैठक, पेयजल,पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही जिलें के विभिन्न ग्रामों से आने वाले हितग्राहियों को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक रूप से लाने-ले जाने की व्यवस्था को लेकर पर्याप्त वाहन व्यवस्था के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने कार्यक्रम के परिपालन में ग्रामवार एवं विकासखण्डवार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विस्तृत दिशा निर्देश सभी सीईओ जनपदों को दिये हैं।
उल्लेखनीय हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से स्वामित्व योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को भू स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरित करेंगे। वही राज्यस्तरीय कार्यक्रम जिलें में होना प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत एवं विकासखण्ड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हों।
जिले के 948 गांवो के 124740 नागरिक होंगे लाभांवित
स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण से जिले के 496 ग्राम पंचायतों के 948 गांवो के 124740 नागरिक लाभान्वित किये जायेंगे। इसमें सबसे अधिक लाभान्वित सिवनी तहसील के है। सिवनी के 212 गांवो के 31005, लखनादौन के 221 गांवो के 22795, बरघाट के 83 गाँव के 17550,केवलारी के 95 गांवो के 14370 , कुरई के 91 गांवो के 12660, घँसौर के 127 गांव के 10951 , छपारा के 41 गांवो के 11106 तथा धनोरा के 39 गांवो के 4303 लाभान्वितों को भू स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण किया जायेगा।





